पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखण्ड के राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देउरवा में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के कक्षा प्रथम से नवम तक के छात्र- छात्राओं में से वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक पर आए छात्र- छात्राओं को प्रधानाध्यापक रजनीश महतो ने मेडल और प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक श्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा हीं हमारे जीवन को बदल सकता है। अतः सबको नित्य विद्यालय आना चाहिए और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए.”

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रधानाध्यापक रजनीश महतो(नीले कमीज में) एवं अन्य

कार्यक्रम को वरीय शिक्षक आगा मो मकसूद, आफताब दानिश, सरबरी खातून, आजाद हुसैन, सरफराज अहमद, शाहेदा खा़तुन, इरशाद आलम ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन भी किया गया। इस नृत्य को बीपीएससी शिक्षिका मधु कुमारी ने तैयार कराया। मौके पर रूबी कुमारी, आदित्य कुमार दीक्षित, धीरज राज, मुकेश शर्मा, मोहन कुमार, संतोष रजक, दीपरानी कुमारी, रोहन अनुराग, अंतिमा कुमारी, प्रेम नंदन राय, सुमित शर्मा, देवेंद्र प्रसाद, अब्दुल वहाब इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा दुर्गा दत्त पाठक ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक एवं छात्र- छात्राएँ।