लोक महाविद्यालय के स्वयंसेवक अमित का पटना में हुआ सम्मान

छपरा : 14 जून 2018 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में स्वस्थ विभाग के रक्त निदेशक डॉ एन के गुप्ता एवं बिहार राज्य एड्स नियत्रक के सहायक युवानिदेशक अलोक कुमार के द्वरा अमित कुमार सिह को सम्मानित किया गया। अमित कुमार सिंह ने बताया की मुझे सम्मानित करने से गर्व महसूस हो रहा है। ऐसे ही समाजसेवा को भी आगे आने की जरूरत है और वो दिन दूर नहीं जब हमलोग पूरी तरह से रक्त की कमी को पूरा करने में सक्षम हो पायेंगे।
उक्त बातें स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी ने विश्व रक्तदाता दिवस पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित विश्व रक्तदाता समारोह में कहा की बिहार में वर्ष 2017-18 में सर्वाधिक रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाय गया।
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के पूर्व परियोजना निदेशक एवं बी.एम.एस. आई.सी.आई के प्रबंध निदेशक द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के प्रभारी परियोजना निदेशक रविश किशोर, उप निदेशक डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक आलोक कुमार सिंह , साथ स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं सैकड़ो ब्लड बैंक कर्मी उपस्थित थे।