नरांव टोला मे दो पक्षों की झड़प के बाद पुलिस कर रही कैम्प
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव टोला मे पुराने विवाद को लेकर शनिवार को हुई दो पक्षों के बीच झड़प एवं मारपीट की घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस कैम्प किए हुए है ।
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद गाँव मे तनाव की स्थिति है । वही घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है ।
इस मामले मे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ।
इसी क्रम मे शनिवार की रात्री मे अवतार नगर , डोरीगंज एवं दिघवारा पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि गाँव मे माहौल अभी शांतिपूर्ण है पर एहतियातन गाँव मे पुलिस की तैनाती की गयी है एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है ।
ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव टोला मे दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी जिसमे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए थे । जिसके बाद दोनो पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए सात नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी थी ।