गोरखपुर 29 अप्रैल, 2020 : कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिये लागू देशव्यापी लाॅकडाउन के दौरान जहाँ एक ओर नये प्रयोगों के तहत कान्टैक्ट लेस वाश बेसिन तथा कान्टैक्ट लेस हैण्डवाश स्प्रे मशीन बनायी जा रही है। वहीं दूसरी ओर कोचों का इन्टरमीडियट ओवरहाॅलिंग भी किया जा रहा है। इस दौरान कुल 1845 कोचों को पिट लाइन पर जाँचा गया जबकि 77 कोचों का सिक लाइन पर अनुरक्षण किया गया। कुल 152 वैगनों का भी अनुरक्षण किया गया । लाॅकडाउन के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न कोचिंग डिपो में कोचों में लगे 1672 बायो-टाॅयलेट के चैम्बर की सफाई एवं मरम्मत का कार्य किया गया । इसके अतिरिक्त फ्रेट डिपो, गोण्डा में माल यातायात हेतु 134 प्रीमियम रेक का परीक्षण किया गया तथा 1228 गाड़ियों का रोलिंग इन एवं रोलिंग आउट परीक्षण किया गया।
इनपुट-(पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,
गोरखपुर।




Recent Comments