महिला चिकित्सक ने लगायी दलित बस्ती में निःशुल्क जांच शिविर


मढौरा (सारण)
सीमावर्ती नगरा प्रखंड के अफौर गांव के दलित बस्ती में महिला चिकित्सक डॉ.आसमा परवीन ने निःशुल्क जांच शिविर लगायी । रविवार को जांच शिविर में दर्जनों महिलाओं ने अपनी स्वास्थ जांच करायी। जांच शिविर में स्थानीय लोगों ने अपने बस्ती में जांच परीक्षण की सुविधा से खुश थे । सभी ने महिला चिकित्सक की कार्यशैली की सराहना किया । आपको बता दे की हाजीपुर सदर अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक डॉ आसमां परवीन ने इसके पहले मढौरा प्रखंड के औदालपटी में अवस्थित जी डी पब्लिक स्कूल में भी निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगा चुकी है । डॉ परवीन ने बतायी की बारी-बारी से मढौरा प्रखंड के भी सभी पंचायतों में निःशुल्क जांच शिविर लगायी जायेगी । अफौर के जांच शिविर के मौके पर रामबाबू सिंह, श्यामनंदन विद्रोही शत्रुधन प्रसाद सिंह, डॉ राम बाबू सिंह , मोहम्मद रियाज अहमद, अवधेश सिंह , रमेश सिंह, शंभू प्रसाद सिंह , बबलू मिश्रा , बबलू सिंह अवधेश सिंह , अजय सिंह रिजवी खान , शाहबाज मुस्तफा, तारा देवी , विद्यावती मिश्रा सहित अन्य गांव के गणमान्य व्यक्ति भी थे ।