बिहार के मुख्यमंत्री ने की केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, छात्र – छात्राओं, श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवम अन्य लोगोँ के आवागमन को लेकर दी गयी छूट के निर्णय पर केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद । उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से कहा कि यह हमलोगों का आग्रह था और उस पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिया है । इससे बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे हुए बिहार आने को इच्छुक प्रवासी मजदूरों, छात्र – छात्राओं, श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवम अन्य लोगोँ को यहाँ आने में सुविधा होगी और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी ।
✍परमार मीडिया नेटवर्क : सीवान