
लियो क्लब के बैनर तले प्रिंस सिंह ने जरूरतमंद को किया रक्तदान
छपरा : समाज सेवा में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगातार रक्तदान जैसे सेवा कार्यों से प्रेरित होकर टाड़ी पर के युवा प्रिंस सिंह ने आगे आकर सदर अस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज को लियो क्लब के बैनर तले रक्तदान किया ।
उक्त मौके पर मौजुद लियो सचिव विकास कुमार ने कहा कि लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा प्रतिमाह लगभग तीन या चार रक्तदान लियो सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिये की जाती है परंतु यह बहुत हीं खुशी की बात है कि लियो क्लब के सामाजिक सेवा कार्यों से प्रेरित हो कर अन्य युवा भी स्वंय रक्तदान करने हेतू आगे आ रहें हैं जो कि समाजहित हेतू एक बहुत हीं बेहतर संदेश है तथा साथ हीं समाज के सभी वर्ग के लोग खास कर सभी युवाओं से मैं अपील करता हूँ कि जो भी जरूरतमंद मरीज हों आप मानव हित हेतू आगे आकर रक्तदान करें एवं यह मानव कल्याण हेतू सबसे बड़ा सेवा धर्म है ।
उन्होनें यह भी जानकारी दी कि लियो क्लब के सदस्यों ने पिछ्ले छ: महिनों में कई मरीजों को लगभग 40 युनिट से ऊपर रक्तदान कर चुके हैं ।
इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के उपाध्यक्ष लियो अमरनाथ, सचिव लियो विकास, लियो अनुरंजन कुमार, लियो प्रकाश कुमार, लियो पिन्टू गुप्ता एवं रक्तदाता प्रिंस सिंह मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments