घर से कोचिंग के लिये निकली किशोरी वापस घर नहीं लौटी
मढ़ौरा : घर से कोचिंग क्लास के लिये निकली किशोरी देर शाम तक वापस अपने घर नहीं लौटी I किशोरी का खोज बीन के के बाद भी कही पता नहीं चलने पर उसके परिजनों ने पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई है I मामला गौरा ओपी क्षेत्र के हथिसार का बताया गया है I परिजन के अनुसार 14 वर्षीय मंगलवार को 2 बजे दिन में घर से गौरा स्थित एजुकेशन कोचिंग सेंटर में पढने के लिये निकली थी I देर शाम तक उसके वापस घर नहीं लौटने पर परेशान ने खोज बीन शुरू की लेकिन कही पता नहीं चलने पर पिता श्याम सुन्दर प्रसाद ने पुलिस को सुचना देकर पता लगाने की गुहार लगाया है I




Recent Comments