
छपरा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के महमूद चौक पर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए खीर का वितरण किया. वही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की.
अध्यक्ष अली अहमद ने बताया कि क्लब द्वारा सामाजिक गतिविधियों में अक्सर बढ़-चढ़कर क्लब के सदस्य हिस्सा लेते हैं हर वर्ष इस तरीका कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
इस अवसर पर लियो क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लियो अली अहमद, सम्पूर्ण बिहार के लियो डिस्ट्रिक्ट 322E के चेयरपर्सन लायन कुंवर जायसवाल, कबीर अहमद, काशिम रज़ा, लियो सचिव सनी पठान, उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, शबाना, मोहम्मद सलमान, शुभम कुमार पांडे, राशिद रिज़वी, इशरत प्रवीण इत्यादि सदस्यगण मौजूद थे




Recent Comments