Θ बेतिया – आजाद मंच की ओर से शनिवार को मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

आज दिनांक 23/01/2021 को राष्ट्रीय आजाद मंच की ओर से शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव सह बेतिया डीह पंचायत के सरपंच प्रेम शर्मा ने की।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि आजादी के लिए पूरे राष्ट्र को जिसने जागृत किया वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही थे। उनकी इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि नेता जी ने भारत को आजादी दिलाने के लिए एक फौज ही खड़ी कर दी। आजादी दिलाने में उनका अहम योगदान है। देश और संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

आज युवाओं को नेताजी से प्रेरणा लेने की जरूरत है और अपने अंदर भी उनकी तरह विचार लाने की जरूरत है ताकि अंदर के दुश्मनों से घिर रहे भारत को मुक्त कराया जाए। राष्ट्रीय आजाद मंच ने अपने कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124 वीं जयंती मनाई। वहीं पूर्व अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिभा सर्वमुखी थी। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया। युवाओं को उनसे सीख लेते हुए अपने स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए भी सोचना चाहिए।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन निजामुदिन आलम ने किया।कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार,आईटी सेल अध्यक्ष प्रवीण कुमार,नगर अध्यक्ष विकास आर्य,अभिषेक भारती,राजेश कुमार,रवि कुमार,अभिषेक गुप्ता,सेफाली कुमारी,आरती कुमारी आदि ने संबोधित किया।