
लायंस क्लब छपरा टाउन की पांच सदस्यी टीम कोलकाता रवाना, मल्टीपल कन्वेंशन में लेगी भाग
छपरा: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की 5 सदस्यी टीम कोलकाता के लिए गुरुवार को रवाना हुई. कोलकाता में आयोजित विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में 46 वें वार्षिक लायंस मल्टीपल कन्वेंशन में शामिल होना है. रवाना हुए सदस्यों में अध्यक्ष लायन कुंवर जायसवाल, सचिव कबीर अहमद संयुक्त सचिव सतीश पांडे, सौरभ राज और अकबर अली शामिल है. ज्ञात कि यह कन्वेंशन प्रत्येक वर्ष होता है. जिसमें समाज सेवा के गुण को सिखाया जाता है और कैसे सामाजिक कार्य की जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा आम जन को लाभ पहुँचगया जा सके.
लायंस क्लब छपरा टाउन के पांच सदस्यी टीम को लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322ई के जिलापाल लायन डॉ एसके पांडेय ने शुभकामना दी है. उन्होंने कहा है कि युवाओं की समाज सेवा में भागीदारी जरूरी है. लायंस क्लब छपरा टाउन नया क्लब होते हुए भी क्लब के सभी सदस्य बेहतर कार्य कर रहे है. आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे.




Recent Comments