मढ़ौरा में आयोजित सारण जिला वैश्य महासभा की बैठक में प्रखंड इकाई गठित, विष्णु गुप्ता बने मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष⏺️ 56 उपजातियों से एकजूट होने का किया गया आह्वान मढ़ौरा (सारण): राष्ट्रीय वैश्य महासभा के बैनर तले सारण जिला वैश्य महासभा की एक बैठक मढ़ौरा में संपन्न हुई I जिसमें मढौरा प्रखंड इकाई का गठन कर विष्णु गुप्ता को मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।वहीं मढ़ौरा के ललन जायसवाल और मुन्ना लाल गुप्ता को भी संगठन को जिले में और मजबूत करने की जिम्मेवारी दी गई।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीके चौधरी की मौजूदगी में वैश्य समाज की मजबूती और राजनीतिक अधिकार पर चर्चा किया गया I राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने वैश्य के सभी 56 उपजाति में बाते लोगो से एक बैनर तले एकजूट होने का आह्वान किया I कहा कि पुरे देश में वैश्य की उपस्थिति 22 प्रतिशत है लेकिन वैश्य अलग अलग उपजाति में बटे होने के साथ विचारधारा में भी बटे हुये है I वैश्य समाज का बटा होना ही उनके विकास और उन्नति में बाधक बन रहा है I इस समाज के एकजूट होने और सभी को एक जमात वैश्य की कटेगरी में आने की आवश्यकता है I ऐसा होने पर ही वैश्य का सामाजिक और राजनैतिक विकास हो सकेगा Iबैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरेन्द साह ने की Iबैठक में जिला पार्षद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र साह, जिला प्रवक्ता चन्दन प्रसाद, मुन्ना लाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता ,ललन जयसवाल, अमरेन्द्र प्रसाद, शिवकुमार गुप्ता, डॉ अभिनन्दन, टुनटुन प्रसाद, नीरज गुप्ता को जिला कमिटी में शामिल किया गया I क्रायक्रम का सचालन विष्णु गुप्ता ने किया I