रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने वृक्षारोपण कर मनाया पृथ्वी दिवस


छपरा :विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने शहर के राजेंद्र सरोवर परिसर में वृक्षारोपण करके धरती बचाओ, जीवन बचाओ,जीवन खुशहाल बनाओ का संदेश दिया। इस मौके पर पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से धरती का तापक्रम बढ़ते जा रहा है.यह एक चिंतनीय विषय है।इसका एकमात्र समाधान पेड़ों को संजोकर ही किया जा सकता है। एक पेड़ दश पुत्र के समान हैं,हमलोगों प्रत्येक आयोजन पर पौधा लगाना चाहिए। इस दौरान रोटरी सारण के आगामी अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि रोट्रेक्ट सारणसिटी की यह पहल स्वागत योग्य है। इस दौरान रोट्रेक्ट सारणसिटी के सदस्यों ने पृथ्वी दिवस के मौके पर यह शपथ लिया कि जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक सदस्य एक-एक पेड़ लगाकर अपने दिन की शुरूवात करेगें। इस मौके पर रोटरी सारण के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, रोट्रेक्ट सारणसिटी के सचिव टुन्ना कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप, मो आमिल, निरव कुमार, मो इरफान अंसारी, मो० साहेब, राजकुमार, ऐतेहशामुल हक, महताब आलम,अनिल कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थें।