पटना।आज 29,5,2021 शनिवार। जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित “रोटी बैंक पटना”के द्वारा लॉकडाउन में भी सरकार की गाइडलाइन को पालन करते हुए, जरूरतमंद असहाय लोगों को भोजन मुहैया कराई गई । पटना बापू सभागार, ज्ञान भवन, गांधी मैदान के सामने एग्जीबिशन रोड पुल के नीचे घूम कर के रोटी बैंक के सक्रिय सदस्यों ने जान की परवाह किए बिना कोरोंना काल में भी रात के 8 बजे से लेकर 9 बजे तक जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया। रोटी बैंक के संचालक युवा समाजसेवी (सन ऑफ गोस्वामी योगीराज आर्यन गिरि) ने कहा हे महादेव करिश्मा कर दे कोई भूखा न सोया करें. जब तक गरीबों के पास नहीं होगा भोजन पर्याप्त, तब तक भूख-बीमारी-अपराध नही होगा समाप्त. वही रोटी बैंक के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी रामेंद्र पांडे ने दरिद्र नारायण को भोजन उपलब्ध कराई सभी को मास्क के साथ रोटी, खीर आलू दम सब्जी, हाथों को सैनिटाइज कर वितरण किया और मिस्टर पांडे ने कहा कि भूख से बड़ा ”मजहब” और रोटी से बड़ा ”ईश्‍वर”
कोई हो तो बता देना मुझे भी ” कर्म” बदलना हैं। इस मौके पर सक्रिय सदस्य सुनिल यादव ,और रवि तिवारी ने मास्क वितरण कराई साथ में कंचन कुमार मौजूद थे।