
वाराणसी 07 अप्रैल 2020 । कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी में मण्डल रेल प्रबन्धक विजय कुमार पंजियार के कुशल नेतृत्व में निरंतर अग्रणी रहकर अपनी सक्रिय सहभागिता एवं सर्वोच्च सेवाओं के द्वारा अपने रेल यात्रियों ,कर्मचारियों तथा जनता की सेवा हेतु सतत् प्रयासरत है।
इसी क्रम में वाराणसी मण्डल के सवारी एवं मालडिब्बा विभाग (समाडि) के वाराणसी स्थित मांडुवाडीह कोचिंग डिपों में कोरोना जैसी भयानक महामारी में भी इनोवेटिव कार्यों को संपादित किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज एण्ड वैगन एस.पी.श्रीवास्तव के निर्देशन में तैयार वातानुकूलित यानो की खिड़कियों एवं दरवाजों के शीशों पर प्रिंटेड धूप रोधी (sum films) लगाया गया ताकि तापमान के नियंत्रण कर सके साथ ही साथ काशी की सांस्कृतिक झांकियों का सुंदर प्रदर्शन किया गया है । निश्चय ही यह मनोरम सांस्कृतिक झलकियाँ यात्रियों को अपनी संस्कृति पर गौरवान्ति करने के साथ साथ सुखद अनुभूति कराएंगी ।
वाराणसी मंडल पर सामान्य कोचों से आइसोलेशन कोचों में परिवर्तन का कार्य प्रगति और अति शीघ्र लक्ष्य पूरा हो कर लिया जाएगा ।
वाराणसी मंडल द्वारा लक्षित 32 आइसोलेशन कोचों के तैयार हो जाने के उपरांत उनका पूर्ण रूप से सेनिटाइजेशन कर चिकित्सकों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराया जा सकेगा ।
इनपुट-अशोक कुमार जन संपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments