
वाराणसी 04 मई ,2021; सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ-साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल द्वारा कोरोना वायरस (covid-19)के नए स्ट्रेन के संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा०एम एस नबियाल के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय वाराणसी में जिला प्रशासन के सहयोग से आज 04 मई,2021 को कुल 170 व्यक्तियों जिनमें 100 रेल कर्मियों तथा 70 नान रेलवे व्यक्ति सम्मिलित थे का कोविड टीकाकरण किया गया । इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखण्ड एवं स्टेशनों पर परिचालन से जुड़े कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को उनके कार्यस्थल पर ही टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है ।
इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कोरोनॉ की भयावहता के प्रति संज्ञान दिलाकर कोरोनॉ नियमों (मास्क को सही प्रकार पहनने,हाथों को सही प्रकार से बारबार धुलने,दो गज की सुरक्षित दूरी मेन्टेन करने) का कड़ाई से पालन हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।
इनपुट/अशोक कुमार,
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी




Recent Comments