सारण/बनियापुर। थानाक्षेत्र के सिहोरिया गाव में गड्ढे की पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। खालिसपुर निवासी 50 वर्षीय किशोर प्रसाद महतो बताया जाता है। मृतक के पुत्र मुकेश महतो ने बताया कि उसके पिता दो घण्टे पहले घर से बाहर निकले थे। तेज बारिश के कारण सभी लोग घर में छुपे थे। परिजनों को लगा कि वे भी वारिश से बचने के लिए कहीं छुपे होंगे। इसी बीच सूचना मिली कि अधेड़ गड्ढे की पानी में डूब गया है। सूचना पर सभी लोग सिहोरिया चिमनी भट्ठा के नजदीक घटना स्थल पर पहुंचे। जहां, अधेड़ की शव गहरे गड्ढे की पानी में उपलता देखा गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अधेड़ का पांव फिसल गया होगा और वह गहरे गड्ढे में डूब गया होगा। लगातार मूसलाधार वारिश के कारण किसी का ध्यान गड्ढे की ओर नही गया। इधर, घटना की जानकारी पर बनियापुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले की जानकारी सीओ स्वामीनाथ राम को भी दे दिया गया है। घटना की जानकारी पर उमेश राय ने परिजनों को ढांढस बंधाया है और मुआवजे की मांग की है।




Recent Comments