स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि देकर SBDC ने मनाई अपनी पहली वर्षगांठ

सीवान : सीवान में स्वैच्छिक रक्तदान – महादान अभियान को एक आन्दोलन के रूप में तब्दील कर देने वाले संगठन प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट की इकाई सीवान ब्लड डोनर क्लब ( एसबीडीसी ) के सदस्यों ने बुधवार की संध्या शहर के मालवीय नगर स्थित प्रयास के कार्यालय में संगठन के प्रेरणापूंज स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि व क्लब की प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर एक कार्यक्रम प्रयास के अध्यक्ष नीलेश भाई के नेतृत्व में आयोजित किया।

इस मौके पर स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि दी गई वहीं केक काटकर एसबीडीसी के प्रथम वर्षगांठ को सेलिब्रेट किया गया ।
इस मौके पर अध्यक्ष नीलेश भाई ने बताया कि क्लब अपने प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 22 जुलाई को शहर में एक भव्य समारोह आयोजित करने जा रहा है, इसलिए आज का कार्यक्रम संक्षिप्त रखा गया है ।

उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम में एक वर्ष के दौरान स्वैच्छिक रूप से अपना रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सम्मानित किया जाएगा ।
इस मौके पर नवीन सिंह परमार, अमित सोनी, धर्मेंद्र पर्वत, भास्कर रंजन, आर जे राणा, राजेश प्रसाद, सतीश दुबे, अक्षत नील सहित एसबीडीसी से जुड़े दर्जनों सदस्य उपस्थित थे ।
( ✍इनपुट : परमार डाॅट काॅम : सीवान )




Recent Comments