
रेड क्रॉस युथ स्वयंसेवको के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन
Chapra : (शुक्रवार) को बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय तकिया के रेड क्रॉस युथ स्वयंसेवको के द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन विद्यालय के शिक्षक सह रेड क्रॉस के सदस्य रमेश कुमार के नेतृत्व मेंं किया गया। रैली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवानंद ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।युथ रेड क्रॉस के सभी युवा स्वयंसेवको के द्वारां तख्ती पे लिखे विभिन्य नारो के द्वारां लोगो को जागरूक किया गया।यह कार्यक्रम रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह के निर्देश से लोगो को बाढ़ से बचने के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद रेड क्रॉस के युवा सचिव अमन राज ने सभी युवा स्वयंसेवको को धन्यबाद देते हुए कहा कि रेड क्रॉस हमेशा से इस तरह के जन जारूकता फैला कर लोगो को जागरूक करने का कार्य करती है।कार्यक्रम के सफल संचालन में शर्फुद्दीन अंसारी , रामनाथ राम,विपिन कुमार एवम ग्रामीण जन की भूमिका सराहनीय रही।




Recent Comments