समस्तीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के बीच विधायक ने बांटे गर्म कपड़े, छात्राओं के चेहरे पर आयी मुस्कान 
 
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर 
विभूतिपुर प्रखंड अन्तर्गत सिंघियाघाट स्थित आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के बीच स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने गर्म कपड़े का वितरण किया। ताकि इस कड़ाके की ठंड से छात्राओं को राहत मिल सके। कपड़ा वितरण करते हुए स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में अपने भविष्य संवारने की पुरजोर तैयारी में जुटे छात्राओं को यह गर्म कपड़े ठंडक से राहत पहुंचाएगी। मौके पर कस्तूरबा विद्यालय के संचालक राम ललित राय, वार्डन रीना कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, बी आर पी लालबाबू शुक्ला, शिक्षक प्रियव्रत कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के कुल 92 छात्राओं के बीच ट्रॉउजर, ब्लेजर, टोपी समेत अन्य गर्म कपड़े बांटे गये।