दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र पटेढ़ी रेलवे ढाला के पास अपराधियों ने फायरिंग एक व्यक्ति से बाइक और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। घटना शुक्रवार की दोपहर बाद तीन बजे के करीब की रेलवे ढ़ाला संख्या- 23 बताई गई है। बाइक सवार व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन हथियारबंद अपराधियों ने पहले राहगीर से मोबाइल और बाइक को लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर बाइक सवार पर अपराधियों ने तीन फायर किए संयोग से बाइक सवार को गोली नही लगी। एक गोली बाइक सवार के पेट के करीब से निकली जिससे उसके पेट पर जख्म के निशान बन गे। रोड से अन्य को आते देख अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर एसडीपीओ नरेश पासवान, थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये। पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद हुआ है। घटना को लेकर पीड़ित बाइक चालक गौरा निवासी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपने मां को लाने के लिए घर से गरखा के जानकी नगर जा रहा था। रेलवे ढाला नम्बर- 23 से पुरब मुख्य पथ पर तीन अपराधी पहले से मुंह बांधे खड़े थे। उसके नजदीक पहुंचते ही अपराधियों ने उसे घेर लिया और मोबाइल, बाइक को लूटने का प्रयास करते हुए गोली चला दी। अपराधियों ने एक गोली उसके पैर और सिर की तरफ मारी जो उसे नहीं लगी। बाद में तीसरा फायर किया जो उसके पेट के करीब से गुजरा।