राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप :
शैलेन्द्रइसुआपुर(सारण)। महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान की पहचान हैं। उनके त्याग व बलिदान से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। ये बातें जदयू के वरीय नेता प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप स्मृति दिवस के मौके पर कही। उन्होंने युवाओं के प्रेरणा स्रोत महाराणा प्रताप की शौर्य पराक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने जंगलों में बसर कर घास की रोटी खाई। लेकिन राष्ट्र व अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया। साथ ही कहा कि आज के बदलते राजनीतिक परिवेश में भी महाराणा प्रताप जैसा नायक चाहिए। श्री प्रताप ने जल जीवन हरियाली को लेकर रविवार को आयोजित मानव श्रृंखला में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी से बिहार में कीर्तिमान स्थापित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तथा उनका आभार व्यक्त किया। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस मौके पर मशरख प्रखंड के जदयू अध्यक्ष रामाधारसिंह,छविनाथ सिंह, डॉक्टर पीके परमार, जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट, पार्टी के युवा प्रदेश सचिव राकेश भारती, छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह,श्याम प्रसाद, बबलू सिंह, सुदामा शर्मा, अजय चौहान, शैलेश सिंह ,अनिल सिंह,अर्जुन सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।