
धरना की तैयारी में लगे बैनर
राष्ट्रीय स्वच्छता ग्राही संघ पटना में करेगा धरना प्रदर्शनदैनिक खोज खबर डेस्क/ पटना : राज्य भर के स्वच्छता ग्राही यों का धरना पटना के गर्दनीबाग में शुक्रवार को किया जाना है विभिन्न जिलों से स्वच्छता ग्राही धरना स्थल पर जाने के लिए निकल चुके हैं बताते चलें कि भारत सरकार के निर्देश पर बहाल पूरे देश भर में स्वच्छता ग्राही यों को काम निकल जाने के बाद उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है इसी के मद्दे नजर राज्य भर के 30000 स्वच्छता ग्राही अपनी सेवा विस्तार बकाया वेतन भुगतान एवं पंचायत एवं प्रखंड को ओडीएफ हो जाने के उपरांत पूर्व से घोषित 25000 रुपए की राशि भुगतान करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अपनी एकता का परिचय देंगे वही सरकारी कर्मी की घोषणा करने की भी सरकार पर दबाव बनाएंगे स्वच्छता ग्राही संघ के बिहार उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि स्वच्छता ग्राही यों को सरकार के द्वारा उपेक्षा की जा रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही स्वच्छता ग्राही संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुमुद रंजन सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को छलने क्या काम कर रही है और बेरोजगारों के साथ यह एक मजाक बनकर रह गया है इसका खामियाजा प्रदेश व केंद्र सरकार को चुनावों में भुगतना पड़ेगा इतना ही नहीं जब सभी साथी सदियों से चली आ रही परंपरा को व्यवहार में परिवर्तन लाने का काम कर सकते हैं तो यह छलिया सरकार को अभी हम लोग अपने एकता से आने वाले समय में गरीबों के साथ की जा रहे मजाक का बदला लेंगे इस अवसर पर केशव कुमार उत्तम कुमार मनोहर कुमार रश्मिता कुमारी भूषण कुमार सहित अन्य लोगों ने राजभर के स्वच्छता ग्राही यों से एकजुट होकर धरना स्थल पहुंचने के लिए अपील किया है।




Recent Comments