राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतू घोषित बिहार की सोलह सदस्सीय सिनियर महिला हैन्डबाल टीम में सिवान की आठ बेटियाँ चयनित


मैरवा (सीवान)।हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आन्ध्र प्रदेश के नादयाल में 26 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक आयोजीत 51 वीं राष्ट्रीय सिनियर महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली बिहार की सोलह सदस्सीय टीम में सिवान जिला हैंडबॉल संघ एवं रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी सहित कुल 8 सिनियर महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ है ।जिला हैंडबॉल संघ सिवान के सचिव एवं रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक संजय पाठक ने बताया की चयनीत बिहार टीम का प्रशिक्षण हिमेश्वर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स लक्ष्मीपुर में 13 नवंबर से 23 नवंबर 2022 तक आयोजीत किया गया जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम में इन आठों बेटियों का चयन किया गया ।संजय पाठक ने बताया की चयनीत खिलाड़ीयों की सूची इस प्रकार है खुशबू कुमारी ,चंदा कुमारी,सिंधू कुमारी,नीतू कुमारी,रागिनी कुमारी,गायत्री कुमारी,सुमन कुमारी एवं खुशबू शर्मा शामिल हैं ।पाठक ने बताया की चयनीत सभी खिलाड़ी 23 नवंबर को छपरा लौवा कला संत जलेश्वर एकेडमी रवाना हो गए जहाँ बिहार राज्य सबजुनीयर बालिका टीम से एक प्रैक्टिस मैच खेलने के बाद छपरा जंक्सन से कावेरी एक्सप्रेस से नादयाल आन्ध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गई ।पाठक ने बताया की यह टीम काफी सुसज्जित एवं अनुभवी है इस बार इस टीम से बिहार के लिए पदक जीतने की उम्मीद है ।बिहार टीम में चयनीत सभी खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों एवं प्रबन्धकों को सिवान जिला आई एम ए के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण सिन्हा,सचिव डॉ शरद चौधरी,डॉ अशोक कुमार,डॉ रामाजी चौधरी सहित आई एम ए सिवान के सभी पदाधिकारियों,मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा,रमेश कुमार सिंह,मुनिब अंसारी आर एल बी एस ए फाउंडेशन के प्रोग्राम को-ओर्डीनेटर हेमंत कुमार पाठक सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवम शुभकामनायें दी है ।