सोनपुर मेले में चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसी प्रकार के घटना या अपराधिक घटना घटती है तो थाने में जरूर करें एफआईआर– एडिशनल एसपी

एडिशनल एसपी के सक्रियता के कारण पकड़े जा रहे अपराधी

सोनपुर। सोनपुर मेले में मेलार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वही पर्याप्त मात्रा में बर्दी व सादे लिबास में पुलिस बालों को तैनाती की गई है। जिससे किसी प्रकार के मेलार्थियों को कठिनाई ना हो । हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । फिर भी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपराधिक घटनाएं का अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है । मेले अवधि में मोटरसाइकिल व कई मोबाइल चोरी मेलार्थी के हो गयी है। जिन्होंने आवेदन दिया उस पर त्वरित कार्रवाई भी पुलिस कर रही है। सोनपुर एडिशनल एसपी के घटना की जानकारी मिलते ही पूरी सक्रियता के साथ वैसे अपराधी प्रवृत्तियों के लोगों को दबोचने में पीछे नहीं हट रहे हैं। एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने पत्रकारों को बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इस वर्ष हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में कई मोटरसाइकिल की चोरी हुई है लेकिन सीसीटीवी कैमरे के कारण सलंग्न चोरों का चेहरा सामने आ गया है । मेले में मोबाइल चोरी तथा चैन छिनतई की भी घटनाएं घट रही है लेकिन सीसीटीवी कैमरा जगह-जगह लगाए जाने के कारण सभी अपराधियों की पहचान हो जा रही है । पुलिस की सक्रियता के कारण कई महिलाएं भी पकड़ी जा चुकी है। जिसे बॉन्ड भरने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में भेजा जा रहा है । मेले से कई मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई है लेकिन पुलिस की चौकसी के कारण संलिप्त लोग पकड़े जा रहे हैं । पुलिस ने छपमारी कर चोरी का पैशन प्रो गाड़ी बरामद करते हुए 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए बीरजू कुमार राय पिता कृष्ना राय तथा सूरज कुमार राय पिता भेदई राय घर राहर दियर सबलपुर थाना सोनपुर के निवासी है । एडिशनल एसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त लोगों को चेहरा साफ छलक रहा है । पुलिस से कोई नहीं बच पाएगा। उन्होंने मेलार्थियों को भी संकेत किया है कि मोबाइल चोरी होने पर उसकी लिखित सूचना थाना पर आवश्यक दे । हर हाल में मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा ।