बेतिया – लौरिया:– 28 अप्रैल तक ही लिए जाएंगे न्याय मित्र व कचहरी सचिव के आवेदन।।

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा लौरिया पंं. चम्पारण बेतिया बिहार:–
लौरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रिक्त पड़े न्याय मित्र और कचहरी सचिव पद के लिए आवेदन 28 अप्रैल तक ही लिए जाएंगे। साथही महिला आरक्षित कोटि पर समयावधि में यदि किसी पद पर उस कोटि की महिला आवेदन नहीं देती है तो उस परिस्थिति में 3 से 5 मई के बीच मे उस कोटि के पुरूष आवेदन दे सकते हैं । उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रभरी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मोहम्मद मोहिउद्दीन ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है । आवेदन लेने का कार्य प्रारंभ है, जो 28 अप्रैल तक चलेगा । श्री मोहिउद्दीन ने बताया कि न्याय मित्र के लिए प्रखंड कार्यालय और कचहरी सचिव के लिए संबंधित ग्राम कचहरी कार्यालय में दिन के 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आवेदन लिया जाएगा । इधर नोडल पदाधिकारी ने बताया कि न्याय मित्र के पद में देउरवा पंचायत और बसंतपुर पंचायत में अनारक्षित सीट है, वहीं लाकड़ सिसईं पंचायत में अनारक्षित महिला सीट है। जबकि ग्राम कचहरी में रिक्त पदों में लौरिया में पिछड़ा वर्ग महिला , पकड़ी मरहिया में अनारक्षित महिला और बेलवा लखनपुर पंचायत में अनारक्षित सीट रिक्त है ।




Recent Comments