
मांझी (सारण): प्रखंड के नचाप गांव में कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में राम जानकी युवक समिति के बैनर तले भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, प्रो. अभय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राजनारायण सिंह व विनय कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने एक सभा आयोजित कर व कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। गांव के प्रवेश द्वार के बाहर पाकिस्तान के पीएम का पुतला दहन कर आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीण युवाओं ने भारत का मानचित्र जमीन पर बनाकर चारों तरफ कैंडल जलाया। वंदे मातरम, भारत माता की जय व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे युवाओं ने लगाए। इसके पूर्व गांव में कैंडल मार्च निकाला।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुकेश कुमार सिंह, प्रो. अभय सिंह, पूर्व मुखिया राजनारायण सिंह, मदन गोपाल सिंह, विनय कुमार सिंह “विक्की” मुन्ना सिंह, विनोद साह, विकास सिंह, राकेश सिंह, रविन्द्र महतो, आलोक सिंह, रजनीश सिंह, मंजर हुसैन, सुलेमान अंसारी, पंकज सिंह, रवि सिंह, नितेश सिंह, कुश, बबलू, दीपक आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए। वहीं खानपुर गांव में शहीद जवानों की याद में रामयश तिवारी के नेतृत्व ग्रामीणों ने कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान लोगो ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, वीर शहिद अमर रहे,भारत माता कि जय के नारे लगाए। वहीं शहीदों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। लोगो ने पाकिस्तान सहित देश के गद्दारों को भी सबक सीखा कर जवानों की शहादत का बदला लेने की सरकार से मांग की।




Recent Comments