महागठबंधन ही देश मे समरस समाज का निर्माण कराने में सक्षम : विमलकीर्ति सिंह
दैनिक खोज खबर, मांझी

महागठबंधन ही देश में समरस समाज का निर्माण कराने में सक्षम है। महागठबंधन ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सह पूर्व आईएएस अधिकारी विमल कीर्ति सिंह ने कहीं। वे महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के ताजपुर में जन सम्पर्क अभियान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे जनता का मिजाज टटोलने निकले हैं और भ्रमण में उन्हें जनता का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा है। मंगलवार को उन्होंने ताजपुर, मुबारकपुर, एकड़ेंगवा तथा रसूलपुर आदि का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह, पूर्व जिप सदस्य जगमोहन सिंह, डॉ सुरेश सिंह, केपी सिंह, मिथिलेश सिंह, नगु सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments