
तरैया, (सारण) : प्रखण्ड के भागवतपुर राम जानकी क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को राम जानकी नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। मैच का उद्घघाटन समाजसेवी सह माध्यमिक शिक्षक नेता अर्जुन युवराज ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहा सभी धर्म और मजहब के लोग एक साथ गले लगाते है और जात-पात की दीवार को तोड़कर आपसी भाईचारे के साथ खेलते है। खेले से हमारी सर्वांगीण विकास होता है। आज का पहला मैच पानापुर के मथुराधाम और छपिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर छपिया की टीम ने निर्धारित 16 ओभर में 52 रण बना कर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद मथुराधाम की टीम ने जवाबी पारी खेलते हुए आसानी से अपनी जीत हासिल कर ली। अच्छा खेल के प्रदर्शन को देख दर्शकों ने खिलाड़ियों को खूब सराहना की। मौके पर आयोजनकर्ता कौशल कुमार महतो, बिगन महतो, संजीत कुमार, सुजीत कुमार, सोनू यादव, शिक्षक सुशील कुमार महतो, कौशल कुमार, शिक्षक सह कमेंटेटर धीरज कुमार, शंभू प्रसाद सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।




Recent Comments