पचभिण्डा पंचयात के उप मुखिया की कुर्सी बची
तरैया(सारण)20.08.2018।
प्रखंड के पचभिण्डा पंचायत में पंचायत भवन पर आज सोमबार को उप मुखिया पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन हुआ।जिसमें कोरम के अभाव में निर्वाची पदाधिकारी सह पंचायत सचिव सरफुद्दीन ने उक्त अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।जिसकारण उपमुखिया उमरावती की कुर्सी बच गई। इधर बुलाई गई बैठक में कुल 15 वार्ड सदस्यों में मात्र दो वार्ड सदस्य उपस्थित हुये।वही उपस्थित वार्ड सदस्य लालबहादुर साह व भरत सिंह शामिल थे।उक्त वार्ड सदस्यों ने कहा कि उपमुखिया की कार्य शैली से सन्तुष्ट है। उक्त बैठक की अध्यक्षता मुखिया यासमीन खातून ने किया।




Recent Comments