
मांझी. थाना क्षेत्र के उत्तरटोला गांव में शार्टसर्किट से लगी आग से एक बाइक सहित लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया । घटना रविवार की रात लगभग 9 बजे की बतायी जा रहीहै। गृह स्वामी मुन्ना शर्मा ने बताया कि सभी लोग दूसरे घर में टीवी देख रहे थे । तभी गांव के ही कुछ लोगों ने हल्ला किया कि घर मे आग लगा है। जब हम लोग घर से बाहर आये तो पूरे घर को आग अपने आगोश में ले चुका था और घर से पूरा आग का लाफ़ निकल रहा था। लाफ़ इतना तेज था कि कोई सटने का नाम नही ले रहा था। फिर भी ग्रामीणों के सहयोग एवं अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर मे रखा बाइक सहित सब कुछ जल कर राख हो चुका था । श्री शर्मा ने बताया कि की घर का बिजली उपकरण सेलिंग फैन टीवी कपड़ा आदि सब कुछ जल गया। हला की समाचार लिखे जाने तक न तो किसी पदाधिकारी को सूचना दी गई थी और न ही कोई पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुचा था।
-//-//–




Recent Comments