राज्यस्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में सारण ने औरंगाबाद को हराया

दैनिक खोज खबर, सीतामढ़ी
सीतामढ़ी में आयोजित 46 वी बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में सारण की टीम ने अपने पहले ही मैच में औरंगाबाद की टीम को एकतरफा अंदाज में हराते हुए 21 अंकों से जीत हासिल की। सारण की टीम की तरफ से डिफेंस में नेहा कुमारी, निशा कुमारी, कशिश तिवारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वही रेड में काजल कुमारी तथा खुशी कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बताते चलें की इस प्रतियोगिता में टीम ने अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि आगे बालिका कबड्डी में भी सारण कि टीम कप लेकर ही लौटेगी। पिछले दिनों मोतिहारी में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भी सारण की बेटियों ने उप विजेता होने का गौरव हासिल किया था।

सारण की टीम इस प्रकार है :-
नेहा कुमारी, काजल कुमारी, मधु कुमारी, निशा कुमारी, अनिता कुमारी, मिसा भारती, रुचि कुमारी, काजल कुमारी, कशिश तिवारी, मधु कुमारी, सोनाली कुमारी व कोमल कुमारी।
वहीं कोच के रूप में विकास कुमार सिंह एवं प्रबंधक के रूप में रिंकी मिश्रा टीम के साथ में है




Recent Comments