
छपरा( 7 जनवरी 2021)। छात्र संगठन आर एस ए का एक प्रतिनिधिमंडल जयप्रकाश विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ उदय शंकर ओझा से मिलकर राजेंद्र महाविद्यालय छपरा में मूल प्रमाण पत्र सीएलसी आदि लेने के नाम पर छात्र छात्राओं से ₹250 अवैध वसूली कॉलेज प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। और कॉलेज प्रशासन के द्वारा अभी तक का स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नामांकन में जो पैसा एससी एसटी छात्र एवं छात्राओं से जो पैसा लिया गया था। वह अभी तक छात्राओं एवं छात्रों को वापस नहीं किया गया है। जबकि विश्वविद्यालय ने पैसा वापस करने का निर्देश 10 नवंबर 2020 को ही जारी कर दिया था। छात्र नेताओं ने कहा कि जल्द से जल्द इस बिंदु पर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई करें। अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन करने पर उतारू होगा। जिसकी सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में राम जयपाल महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह,काउंसिल मेंबर अर्पित राज गोलु, संगठन के सह संयोजक विकास सिंह सेंगर, अरविन्द कुमार, हामिद खान , काशिफ राजा समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments