
मढ़ौरा(सारण): स्थानीय तेजपुरवा स्थित एक निजी भवन में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लाल बाबू गिरि ने की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दोनों राष्ट्रभक्तों ने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। महात्मा गांधी के अहिंसा मार्ग और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ नारे को देश की ताकत बताया गया। बैठक में बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सुविधा और मदद दिलाने की बात कही गई। इस दौरान राजनीतिक चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा गया।
समारोह में फजलुर रहमान, राजू यादव, नुरुल हक, डॉ. फरजन गनी, आफ्ताब अली और कैफ अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Recent Comments