
रंजन श्रीवास्तव/तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के डीह नोनिया टोली निवासी विजय महतो के 19 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा कागजी प्रकिया पूर्ण कर शनिवार को मृतक के आश्रित को आपदा अनुग्रह अनुदान राशि का चेक सौंपा गया। तरैया अंचल के प्रभारी सीओं अजय कुमार एवं इसुआपुर बीडीओं रवि रंजन कुमार ने मृतक के पिता विजय महतो को आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाले चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान सारण विकास मंच के संयोजक सह जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अमरनाथ सिंह, तरैया के पूर्व मुखिया विनोद मांझी, व डुमरी के पूर्व बीडीसी सदस्य मोहम्मद साबिर की उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया। बताते चले कि रंजन मेकर थाना क्षेत्र के भाथा गांव स्थित अपने मौसी के घर गया हुआ था कि इसी दौरान वह बाढ़ के पानी भरे गड्ढे में डूब में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन बेसुध काफी सदमे में थे। जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारी ने पहल करते हुए मृतक के आश्रित को तत्काल आपदा प्रबंधन राशि का चेक उपलब्ध कराया।




Recent Comments