
पानापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के बीच हादसों का सिलसिला जारी है। धेनुकी गांव के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से रसौली निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार, पिता ग्रहण भगत, और 11 वर्षीय किशन कुमार, पिता शंकर भगत, हादसे का शिकार हो गए।बताया गया कि बाढ़ के पानी में डूबने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से धर्मेंद्र कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।वहीं, 11 वर्षीय किशन कुमार तेज बहाव वाले बाढ़ के पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के साथ बचाव दल भी किशन की तलाश में जुटा हुआ है। फिलहाल किशन का कोई पता नहीं चल सका है।गौरतलब है कि सारण तटबंध टूटने के बाद पानापुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। धेनुकी समेत कई गांवों में घरों और सड़कों तक पानी पहुंच गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं।




Recent Comments