
मधेपुरा। सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन और मदर ताहिरा चैरिटेबल फाउंडेशन (बेतिया) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती (2 अक्टूबर, 2026) के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यकर्ता,हिंदी एवं अंगिका के साहित्यकार संजय कुमार सुमन को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मानद डिग्री डॉक्टर ऑफ लेटर्स इंटरनेशनल ऑनररी डॉक्टरेट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया है।यह सम्मान गांधीवादी दर्शन, सत्याग्रह आंदोलन, विश्व शांति, अहिंसा, सत्य, मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन को कम करने, सतत विकास (वृक्षारोपण के माध्यम से) और मानव कल्याण के प्रति उनके असाधारण आजीवन समर्पण और वैश्विक योगदान के लिए श्री सुमन को प्रदान किया गया है।

सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के महासचिव डॉ. एजाज अहमद ने कहा कि श्रीसुमन अंतरराष्ट्रीय शांति, अहिंसा और मानवीय प्रयासों में उनका काम पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह पुरस्कार श्रीसुमन को सर्वोच्च सम्मान के रूप में दिया गया है। इस सम्मान लिए श्रीसुमन ने सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के महासचिव डॉ. एजाज अहमद को तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद दिया है। श्री सुमन को इंटरनेशनल ऑनररी डॉक्टरेट अवार्ड मिलने पर दर्जनों लोगों ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमें इन से प्रेरणा लेकर गांव-गांव तक लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।लोगों ने कहा कि श्रीसुमन न केवल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं, बल्कि समाज सेवा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने समाज की भलाई के लिए कई पहल की हैं और लगातार अपने कार्यों से समाज को जागरूक किया है। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक दो दर्जन से ज्यादा सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।




Recent Comments