
पानापुर (सारण)।शनिवार को शहवाजपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबे रसौली दर्जी टोला के 11 वर्षीय किशोर किशन कुमार के परिजनों से रविवार को तरैया विधायक जनक सिंह ने मुलाक़ात की एवं दुख व्यक्त किया और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया.उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में वे और उनका पूरा प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि एक किशोर का इस तरह चले जाना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. इस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को जो भी आर्थिक या कानूनी सहायता आवश्यक होगी, वह प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी.






Recent Comments