राजेश उपाध्याय/दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।सिंडिकेट वेललफेयर सोसाइटी, रायपुरा, छपरा के तत्वावधान में बाढ़ से प्रभावित और संकटग्रस्त जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर आपदा से जूझ रहे लोगों को आवश्यक खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें इस कठिन समय में बड़ी राहत मिली।
राहत अभियान के तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को चिवड़ा, मीठा, केला, बिस्किट और एक लीटर पैकेजिंग ड्रिंकिंग वाटर (शुद्ध पेयजल) की सामग्री किट वितरित की गई।इस मानवीय और सामाजिक कार्य को सफल बनाने में सिंडिकेट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, सदस्य संजय राय, जय प्रकाश साह, रवि कुमार तथा समाजसेवी राजीव रंजन श्रीवास्तव और शशांक सिंह की सक्रिय भूमिका एवं सराहनीय सहयोग रहा। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित और आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए उनका यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।