पटना/नईदिल्ली। यूपी चुनाव कहे या बिहार में चल रहे राजनीति में शह मात के खेल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि देश को इस समय पूंजीवाद और संप्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की जरूरत है. उन्होंने यह विचार समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में जाहिर किए. अपने ट्वीट में लालू यादव ने लिखा, ‘देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी मुलायम सिंह से आज ही मुलाकात कर के हालचाल जाना. गाँव-देहात, खेत-खलिहान, ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों युवाओं व बेरोजगारों के लिए हमारी साझी चिंताएं और लड़ाई है. आज देश को पूंजीवाद और संप्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है.’
आपको जानकारी है कि यूपी में 2022को विधानसभा चुनाव होने है और बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में आये आंकड़ो को लेकर भी राजनीति गर्म रह रही है।इसलिए इस मुलाकात के बहुत सारे मायनें निकाले जा सकते हैं।फिर भी कोई सामने मुलाकात का प्रतिफल नहीं आ जाता है तबतक कुछ कहना जल्दबाजी ही होगी।फिर राजनीति में पर्दे के पीछे बहुत सारी खिचड़ी पकती है।






Recent Comments