इसरौली में संध प्रचारक का हुआ स्वागत

मढ़ौरा(सारण)। अखंड भारत के लक्ष्य को लेकर पिछले कुछ वर्ष से भारत का भ्रमण कर रहे आरएसएस मेघालय के पूर्व प्रचारक श्री गौरव का इसरौली बाजार पर सम्मानित किया गया । पूर्वी और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं बद्री नारायण सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।प्रयागराज यूपी निवासी श्री गौरव ने अपनी यात्रा को मेघालय से शुरू कर 22 राज्यों का भ्रमण करते हुए बिहार के सारण पहुंचे है । श्री गौरव ने अपनी अधिकतर यात्रा साइकिल से पुरी कर लोगों से संवाद स्थापित कर मेरा भारत मेरा देश का संदेश देते है । मौके पर पश्चिम मंडल के महामंत्री अनिल सिंह, धीरज कुमार सिंह, रितेश रंजन सिंह, सीताराम सिंह, सोनु सिंह, शीला सिंह, हरेन्द्र महतो आदि मौजूद थे ।
-/-