चिराग अभी भी हनुमान की भूमिका में, नीतीश को पीएम मैटेरियल बताने पर जदयू के गुप्त योजना से भाजपा को किया सावधान!
पटना। लोजपा के चिराग पासवान ने अपने पेसबुक पेज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने को लेकर अपने को हनुमान की भूमिका में रख एक पोस्ट कर भाजपा को आगाह किया है।पोस्ट में जदयू द्वारा नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने के पीछे गुप्त योजना बताया और भाजपा से कई राष्ट्रीय मुद्दे पर नीतीश कुमार की मत भिन्नता को भी लिखा है।उन्होंने अपने पोस्ट में जो लिखा है वो नीचे है।
“सुना है ‘पीएम मटेरियल’ की महत्वाकांक्षा फिर जोर मारने लगी है।
किसी प्रधानमंत्री के पद पर होते हुए अगर किसी सहयोगी की तरफ से ये आये कि वह भी पीएम मटेरियल है तो ज़ाहिर है कि भावना मौजूदा प्रधानमंत्री के पद को छीन लेने की है।
एक ‘मन की बात’ पीएम सुनाते हैं। दूसरी ‘मन की बात’ पीएम मटेरियल की तरफ से आयी है। अंतर ये है कि पीएम मटेरियल की बातें स्वार्थ में सराबोर हैं। लोगों द्वारा रिजेक्ट होने के बाद भाजपा की दया पर सीएम बने पीएम मटेरियल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ही जड़ खोदने में लगे हैं।
पीएम मटेरियल ने भाजपा के दम पर भाजपा के ही खिलाफ अपनी गुप्त योजना को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जातीय जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण कानून, सीएए-एनआरसी जैसे मुद्दों पर बीजेपी से अलग राह अपनाकर पीएम मटेरियल ने अपने सपने को सच करने का अभियान शुरू कर दिया है। सावधान !!!”






Recent Comments