दैनिक खोज खबर/रसूलपुर(एकमा)- छपरा-सीवान एनएच-531पर रसूलपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई. जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया बाकी अन्य सवार लोगों की जान एयर बैग खुलने से बच गई. घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से पास हीं के एक चिकित्सालय में ले जाया गया. कार पर सवार लोग पटना से सीवान जा रहे थे. जिनकी पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि किसी अन्य गाड़ी की टक्कर से बचने के लिए दुर्घटना ग्रस्त डिजायर कार चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया जिस कारण अनियंत्रित होकर कार तीन बार सड़क किनारे पलट गई. घटना को देख आसपास के लोग जूटे और कार में फंसे चालक और अन्य लोगों को निकाला.

रसूलपुर में दुर्घटना ग्रस्त कार और इसमें फंसे लोगों की सहायता करते लोग