
रविदास जयंती सफल बनाने को लेकर पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम कर रहे क्षेत्र भ्रमण
चेहराकलां(वैशाली) : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 642 वीं जयंती समारोह की सफलता को लेकर पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने चेहराकलां के विभिन्न गांवों में क्षेत्र भ्रमण किया. क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अबाबकरपुर पंचायत के सरपंच प्रभु राम के आवास पर सभा को संबोधित करते हुये रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जयंती समारोह में सभी भाइयों, बहनों एवं छात्र, नौजवान साथियों से आग्रह करने आया हूँ कि आप सभी गाँव , टोले – मोहल्ले से गाजे – बाजे के साथ हजारों की संख्या में अपने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पण कर जयंती समारोह को सफल बनावें, आगे उन्होनें कहा कि मैं रविदास जी के अधिकार की रक्षा के लिए आजीवन कार्य करते रहेंगे । बच्चों के आग्रह पर उन्होंने चैनपुर स्थित समाजसेवी मधु राम के आवास पर केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया ।इस भ्रमण कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष नितिश कुमार, मुखिया दरोगा राय, सरपंच प्रभु राम, पंचायत समिति सदस्य विमलेश राम, उपेन्द्र साह, छात्र राजद नेता राकेश कुमार यादव, सूर्यभूषण कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।




Recent Comments