
सीवान/वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह जोनल सचिव एनएफआईआर रमेश मिश्रा और उपाध्यक्ष दिग्विजय नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को “ध्यानाकर्षण दिवस” (काॅल अटेंशन डे) के रूप में मनाया गया। आपको बता दें कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस के महामंत्री डाॅ० एम राघवैया के आह्वान एवं कर्मचारियों की तरफ से नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसलटेटिव मशीनरी के निर्णय पर 1 फरवरी को “ध्यानाकर्षण दिवस” के रूप में मनाया गया।इस संबंध में कर्मचारियों के लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किये। पीआरकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जोनल सचिव एनएफआईआर रमेश मिश्रा के नेतृत्व में वाराणसी मण्डल कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।रेल कर्मचारियों में अपनी 14 सूत्री मांगो को लेकर काफी आक्रोश है। रेल कर्मचारी बहुत भारी संख्या में शामिल होकर वाराणसी मण्डल के प्रत्येक शाखाओं पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किये। रेल कर्मचारियों की मांगों में मुख्यतः महंगाई भत्ता जो सरकार ने फ्रिज करके रखा हुआ है तीन किस्त 01.01.20 01.07.20 तथा 01.01.21 का शीघ्र प्रदान किया जाए, रात्रि भत्ते पर लगाई गई लिमिट को समाप्त किया जाए तथा सीपीसी के अनुसार देश के आधार पर रात्रि का भुगतान किया जाए, एनपीसी को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू किया जाए, प्राइवेटाइजेशन और निगमीकरण को समाप्त किया जाए, 1 अप्रैल 2021 से लागू होने वाली श्रमिक कानून को निरस्त किया जाए, सरकारी इकाइयों को बेचने की प्रक्रिया बंद की जाए,12 घंटे के स्थान पर 8 घंटे की ड्यूटी रोस्टर सभी कोटि के कर्मचारियों पर लागू किया जाए, सभी संवंर्ग के कर्मचारियों में लंबित चयन प्रक्रिया को प्रारंभ कराकर पदोन्नत प्रदान किया जाए, रनिंग कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड निर्देशों के अनुरूप 36 घंटे के अंदर हेडक्वार्टर लाया जाए, रेलवे कॉलोनी के आवासों एवं सडक को ठीक कराया जाए, जीडीसीई से आये एएलपी के प्रशिक्षण अवधि का टीए भुगतान शीघ्र किया जाने इत्यादि 14 सूत्री माँग हैं। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की माँगें मनवाने एवं निरंकुश केंद्र सरकार को चेताने और ध्यान आकर्षित करने के लिए यह “ध्यानाकर्षण दिवस” पूरे पूर्वोत्तर रेलवे सहित भारतीय रेल स्तर पर सुबह से मनाया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष पीआरकेएस एवं जोनल सचिव एनएफआईआर रमेश मिश्रा एवं उपाध्यक्ष दिग्विजय नाथ मिश्रा ने किया।इस दौरान राधेश्याम मिश्रा, रामप्यारे शर्मा, परविंदर श्रीवास्तव,पी डी श्रीवास्तव, मोहम्मद जावेद, काशीनाथ यादव, आनंद मिश्रा, श्याम झा, सन्नी कुमार वर्मा जितेंद्र तिवारी, शमशेर सिंह, दीपक डेमी, मोहम्मद एहसान, राहुल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, शशि भूषण मिश्रा, आशीष डे, संतोष कुशवाहा, विनय चौबे, नीरज मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद नाथ तिवारी, प्रदीप अब्दुल अख्तर,मनोज चतुर्वेदी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।




Recent Comments