नवादा:कार की डिक्की में रखें 14 कार्टून बियर व वाहन जब्त , मौके से तस्कर फरार

#सन्नी भगत / गोविंदपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो साल पहले राज्य में शराब पर पाबंदी लगा दी है
पर दो साल बाद भी आलम यह है कि बिहार में जमकर शराब की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है।
शराबबंदी लागू करने के लिए पुलिस जितनी ही सख्ती बढ़ाती जा रही है, शराब के अवैध तस्कर शराब की खेप को सुरक्षित बिहार में पहुचाने के लिए नए नए हथकंडे भी अपना रहे हैं।
मतलब पुलिस डाल-डाल तो शराब तस्कर पात-पात।
ताजा मामला नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डेलहुआ डायवर्शन के पास पुलिस ने एक कार के डिक्की में रखें 144 पीस बीयर व कर को मौके से जब्त कर लिया गया
वंही गोविंदपुर थाना अध्य्क्ष रवि पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई की गई ।
उन्होंने बताया कि कार की डिक्की में रखें 12 कार्टून बियर व एक कार को मौके से जब्त की गई वंही कार के चालक भागने में सफल रहा ।
वंही वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामलें की जांच में गोविंदपुर पुलिस जुट गई .




Recent Comments