मैरवा में नेत्र जांच शिविर 11 को
परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा( सिवान) : मैरवा रेलवे स्टेशन से उत्तर
नवका टोला में स्थित सर्वेश्वरी समूह के स्थानीय
कार्यालय परिसर में 11 फरवरी को नि:शुल्क नेत्र जांच
शिविर लगेगा। इसमें नेत्र विशेषज्ञों द्वारा
जांच कर आवश्यक परामर्श निशुल्क दवाएं
एवं चश्मा दिया जाएगा। इसके अलावा
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रोगियों को
चिह्नित किया जाएगा। उनका निबंधन के साथ
आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच भी
इस शिविर में की जाएगी। बाद में चयनित
मोतियाबिंद रोगियों का नेत्र ऑपरेशन
सर्वेश्वरी समूह द्वारा कराया जाएगा।
इसकी जानकारी सर्वेश्वरी समूह शाखा
मैरवा के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ठाकुर ने दी है।
—




Recent Comments