
मांझी। बिहार सरकार द्वारा बालू खनन पर सख्ती से रोक लगाने के बाद नाव संचालकों ने उत्तर प्रदेश की सीमा को बालू ब्यवसाय का हब बना दिया है। यूपी की सीमा में स्थित मांझी घाट पर बालू लदे नावों का मेला लगा हुआ है। दर्जनों नावों पर सवार सैकड़ों मजदूर लगातार बालू अनलोड करने में मशगूल हैं। घाट पर दर्जनों ट्रक व ट्रैक्टर बालू को गंतब्य तक पहुंचाने के लिए अनवरत लगे हुए हैं। यूपी की सीमा से सटे नदी का किनारा लाल बालू के मामले में डोरीगंज का नजारा प्रस्तुत कर रहा है। लाल बालू मामले में बलिया जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही ढील से बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मांझी घाट से सिताब दियारा तक बालू लदे नावों का काफिला दिख रहा है। यूपी की सीमा में स्थित चट्टी पर बालू ब्यवसाइयों की भारी भीड़ लगी हुई है।




Recent Comments