
परसा(सारण): प्रखंड के उच्च विद्यालय बाजितपुर में यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच मकेर तथा पचरौड़ के बीच खेला गया।जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह ने फीता काट कर किया।प्राचार्य विकास कुमार ब्रजेश सिंह ने खेलाड़ी से परिचय पत्र के उपरांत खेल को शुरू किया गया।मकेर के टीम ने टॉस जीतकर पहले बलेबाजी करने का निर्णय लिया।निर्धारित 16 ओभर में 9 विकेट खोकर 75 रन पर सिमट गई।जबाब में बलेबाजी करने उतरी पचरौड़ की टीम ने 15.4 ओभर में 9 विकेट खोकर 76 रन बना कर जीत दर्ज किया।मैन ऑफ द मैच रणधीर कुमार को दिया गया।




Recent Comments