पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के पुत्र शिवब्रत छपरा से करेंगे नामांकन आज़

छपरा(सारण)। पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के पुत्र प्रो. डा. शिवब्रत सिंह छपरा लोकसभा क्षेत्र से गुरूवार को निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। श्री सिंह सदर प्रखंड के नैनी गांव के रहने वाले है जो वर्तमान में दिल्ली के एक प्राईवेट इंजिनियरिंग कालेज में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है।उनके पिता स्व. सत्यदेव सिंह छपरा से 1980 में लालू प्रसाद को हराकर चुनाव जीता था।शिवब्रत इसके पूर्व आम आदमी पार्टी के काफी करीबी माने जाते रहे है।चर्चा के अनुसार उन्होंने अन्ना आंदोलन समेत आप के कई आंदोलनों में भाग भी लिया था तथा रेल भवन पर अरविन्द केजरीवाल के साथ धरना भी दिया था।लेकिन किसी कारणवश उन्हें आप से टिकट नहीं मिल पाया।
इसके पूर्व शिवब्रत सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने मुझे छपरा से टिकट देने का वचन दिया था।लेकिन अंतिम समय में संगठन कमजोर होने का हवाला देकर मुझे टिकट से वंचित कर दिया गया।अब मैं जनता के टिकट पर ही छपरा से चुनाव लड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता रामबहादूर बाबू और उनके पिता सत्यदेव बाबू की परंपरा को जीवंत करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टिया एकसमान है।धनबल और परिवार वाद को तोड़ने के लिए हर एक आम आदमी को खड़ा होना पड़ेगा तभी नव-समाजवाद का उदय होगा।